फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से भागकर वृंदावन आए प्रेमी युगल, भगवान के सामने की शादी फिर हुआ ये

Sat, 02 Dec 2017 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : self
विज्ञापन
पिछले दिनों दिल्ली से भागकर वृंदावन आए प्रेमी युगल को पुलिस ने पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस आरोपी युवक को भी साथ ले गई है। किशोरी के पिता ने दिल्ली में नाबालिग बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


दिल्ली के थाना सदर बाजार निवासी किशोरी को पिछले दिनों मथुरा सदर निवासी एक युवक अपने साथ ले आया। काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का पता नहीं चला तो पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। 

इससे दोनों की लोकेशन पिछले दिनों वृंदावन में मिली। पुलिस ने शनिवार को युवक के मथुरा सदर थाना क्षेत्र स्थित घर पर दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लग सके। इसके बाद दिल्ली पुलिस वृंदावन आ गई। यहां कोतवाली पुलिस के साथ पत्थरपुरा स्थित नंदराय पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस - फोटो : SELF
यहां कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि एक दिसंबर को एक जोड़े ने ठाकुरजी के समक्ष एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और युवक ने लड़की की मांग भी भरी। पुलिस को दोनों के वृंदावन में ही होने की और जानकारी मिलने पर गोविंददेव मंदिर के पास दोनों को पकड़ लिया। 

कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने वृंदावन थाने में आमद कराने के बाद फोर्स लिया था। लड़की के अपहरण का मुकदमा दिल्ली के सदर बाजार में उसके पिता ने दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें