फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का खौफनाक अंत: प्रेमिका के घर से आई ऐसी खबर, एक-दूजे को बाहों में भरकर बैठ गए ट्रैक पर; दे दी जान

Fri, 29 Mar 2024 11:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में एक प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को बाहों में भरकर सामने से आ रही ट्रेन के आगे बैठकर जान दे दी। घटना स्थल से मिले कुछ कागजों से दोनों की शिनाख्त की गई। 
 
विज्ञापन
प्यार का खौफनाक अंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम जायमई के प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को बाहों में भरकर सामने से आ रही ट्रेन के आगे बैठकर जान दे दी। सुबह-सुबह जब दोनों की लाश देखी गई तो ग्रामीण कांप गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन




 

सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम जायमई निवासी 22 वर्षीय गौरव यादव बीएससी की पढाई पूरी कर चुका था। वह वर्तमान में पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। बताया गया है कि गौरव के उसके ही घर के सामने रहने वाली युवती शिवानी से प्रेम संबंध थे। वे दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। 

 

इस बारे में जब युवती के घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने पाबंदी लगाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं शिवानी के घरवालों ने उसके लिए लड़का देख लिया और शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। इस बात की भनक जब प्रेमी को लगी तो वो बुरी तरह आहत हो गया। 

 
विज्ञापन

बताया गया है कि गुरुवार रात दोनों घर से निकल आए। वे दोनों गांव के पास से गुजर रही पटरी पर पहुंचे। यहां एक-दूसरे को बाहों में भरकर सामने से आ रही ट्रेन के आगे बैठकर जान दे दी। आज सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो दोनों की लाशें पड़ी देखीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दोनों की मौत से परिवारों में मातम छाया हुआ है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें