फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमसरा में प्रेमी युगल ने मंदिर में रचा ली शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी प्रेमी युगल की जिद के आगे आखिरकार परिजन को झुकना पड़ा। सोमवार को दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। शादी में दोनों के परिजन आशीर्वाद देने पहुंचे। करीब एक सप्ताह पूर्व प्रेमी जोड़े ने चौकी पर शादी कराने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी संजीव कुमार घरों में रंगाई-पुताई का काम करता है। उसके मोहल्ला निवासी प्रीती के साथ प्रेम संबंध हो गए। करीब चार साल से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब शादी की बात आई तो युवती की मां ने बेटी की शादी रंगाई-पुताई करने वाले से करने से मना कर दिया। करीब एक सप्ताह पूर्व प्रेमी जोड़े ने चौकी पर पहुंचकर शादी कराने की गुहार लगाई। चौकी इंचार्ज ने दोनों के परिवार को एक सप्ताह तक सोचने का समय देते हुए युवक युवती को सुपुर्द कर दिया था।
सोमवार को प्रेमी-प्रेमिका गांव धमियापुर स्थित शिव मंदिर पर शादी करने के लिए पहुंच गए। वहां दोनों के परिवार के लोग भी हंसी खुशी के साथ शामिल हुए। परिजन के आशीर्वाद से हुई इस शादी से प्रीती और संजीव दोनों खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें