फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी की छोटी बहन से हुआ प्यार: करना चाहता था शादी, मना करने पर लड़की के मां-बाप को मारी गोली

Fri, 17 Feb 2023 08:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भाभी की छोटी बहन से प्यार होने के चलते वह शादी की जिद पर अड़ा था। लड़की की शादी 22 फरवरी को होनी है।
विज्ञापन
घायलों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन के श्याम कुटी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम गोलीकांड में पति-पत्नी घायल हो गए। पति-पत्नी की गंभीर हालत देखते हुए आगरा रैफर किया गया है। घायल दंपती की बेटी के देवर पर गोली मारने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


श्याम कुटी स्थित मोहिनी नगर इलाके में बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग दस बजे अचानक फायरिंग होने से सनसनी फ़ैल गई। आरोप है कि मांट के जाबरा निवासी छोटू चौधरी आया और अमोल के घर का दरवाजा खट खटाया। दरवाजा खोलते ही छोटू ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में अमोल (56) और उसकी पत्नी सुनीता (51) को गोली लग गई।


बताया गया है कि अमोल और सुनीतa के कमर में गोली लगी है। गोली चलते ही घर में चीख पुकार मच गई। तभी आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को आगरा रैफर कर दिया गया है। घटना स्थल पर पहुंचे सीओ सदर प्रवीण मलिक, कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह  मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायल दंपती की बेटी का देवर अपनी भाभी की छोटी बहन से शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं हुए तो गुस्साए युवक ने अमोल और सविता को गोली मार दी। लोगों के अनुसार बड़ी लड़की चंद्रेश की शादी चार साल पहले कन्हैया निवासी ग्राम जाबरा खुर्रम के साथ हुई थी,लेकिन शादी के बाद से ही पति पत्नी में मनमुटाव रहने पर चंद्रेश पिछले कई महीनों से अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी। इसी वजह से वह अपनी छोटी बहन पूजा की शादी अपने देवर के साथ करने के पक्ष में नहीं थी। जबकि छोटू लगातार पूजा के साथ शादी करना चाहता था। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को पूजा की शादी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें