फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टा वाला प्यार हुआ मुकम्मल: दोस्ती, इश्क और शादी, अपहरण की फैलाई कहानी, फिर प्रेमी ने किया लड़की के घर फोन

Mon, 06 Feb 2023 03:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

एटा की एक युवती को इंस्टाग्राम पर युवक से प्यार हो गया। वह घर से चली गई। साथ में शादी का गवाह बनाने के लिए भाई को साथ ले गई। पिता ने बेटी और पुत्र के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी। लेकिन पुत्र घर लौट आया और पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर युवक-युवतियां बातें करते-करते ही प्यार कर बैठते हैं। कोसों दूर पहुंचकर शादी के बंधन में बंध रहे हैं। एटा जिले के बागवाला क्षेत्र की एक युवती को भी इंस्टाग्राम पर युवक से प्यार हुआ। शादी का गवाह बनाने के लिए अपने भाई को भी साथ ले गई। 
विज्ञापन


युवती के पिता ने दोनों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुत्र घर लौट आया है। बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने 16 वर्षीय भाई के साथ धुमरी बाजार जाने की कहकर 3 फरवरी की सुबह घर से निकली थी। इसके बाद दोनों लौटकर नहीं आए। 

शाम को एक नंबर से पिता के पास कॉल आया और कहा कि तेरे बच्चे मेरे पास हैं। अगले दिन थाने पहुंचकर दोनों के अपहरण होने की रिपोर्ट पिता ने दर्ज कराई। जिस नंबर से कॉल आई थी, उसको सर्विलांस पर लगाकर ट्रेस किया तो वह मानेसर हरियाणा का निकला।
विज्ञापन

दूसरे दिन ही शनिवार को युवती के चाचा के पास कॉल आई और एक युवक ने कहा कि हमने शादी कर ली है। साले को भेज रहे हैं। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि युवती मानेसर हरियाणा के युवक से इंस्टाग्राम पर बात करती थी। दोनों में प्यार हो गया। 

 
विज्ञापन

भाई को शादी का साक्षी बनाने के लिए साथ लेकर गई थी। युवती का भाई शनिवार देर शाम घर आ गया है। पुलिस टीम को हरियाणा भेजा गया है। सोमवार को युवती के भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें