फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: 'अरविंद तिवारी' निकला आसू मंसूरी, झूठ बोलकर युवती को लेकर हुआ लापता

Sat, 28 Nov 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गैर समुदाय के युवक ने गलत नाम और जाति बताकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। आठ नवंबर की रात आरोपी उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद दोनों का पता नहीं चला। इस दौरान परिजनों को आरोपी के दूसरे समुदाय के होने की जानकारी मिली। युवती के भाई ने शुक्रवार सुबह मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर आरओ प्लांट से पीने का पानी आता था। परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन पानी देने आने वाले युवक ने अपना परिचय देते हुए नाम अरविंद उर्फ आशू तिवारी बताया। इसी दौरान युवक और उस व्यक्ति की बेटी में मेलजोल बढ़ गया और प्रेम संबंध हो गए।

आठ नवंबर की रात आरोपी युवती को लेकर लापता हो गया। अगले दिन सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी दौरान युवती के परिजनों को पता चला कि जो युवक अपना नाम आशू तिवारी बता रहा था, दरअसल उसका असली नाम आसू मंसूरी पुत्र इम्तियाज मंसूरी निवासी मदार गेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर बताया कि युवक ने युवती को धोखा देकर प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के सहयोग से पुत्री को लेकर गया है। भाई की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र रचने और युवति को फुसलाकर ले जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

अनहोनी के डर से पिता परेशान
आरोपी के धर्म को लेकर बताए गए झूठ के सामने आने के बाद युवती के पिता बेहद डरे हुए हैं। उनका कहना है कि जब से उन्हें इस बात का पता चला है, वह बेटी की जिंदगी को लेकर बेहद परेशान हैं। उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इसलिए वह पुलिस से जल्द बरामदगी की मांग कर रहे हैं। 

मामले में पूर्व में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। युवती के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के साथ ही पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है।  -भानूप्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें