फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, एक ही फंदे पर मिले दोनों के शव

Thu, 23 Apr 2020 09:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एटा जनपद के बागवाला थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले नाबालिग प्रेमी युगल ने मंगलवार रात एक ही पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। रिश्ते में दोनों चचेरे भाई-बहन हैं और एक ही विद्यालय में पढ़ते थे। दोनों मंगलवार की देर रात से ही घर से लापता हो गए थे।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर और 16 वर्षीय उसकी चचेरी बहन ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या कर ली। प्रेमी युगल मंगलवार की देर रात से अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे।

दोनों ने गांव से एक किमी दूर बने टयूबवेल के पास नीम के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पेड़ पर लटकते हुए शवों को बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई। पुलिस को खबर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर के घर आकर खूब करती थी काम
किशोरी अक्सर किशोर के घर आया करती थी और परिवार के काम में हाथ बंटाती थी। लेकिन एक ही परिवार के होने के चलते कभी किसी ने शक की नजरों से नहीं देखा। किशोर ने 12वीं परीक्षा दी है जबकि किशोरी नौंवी कक्षा में पढ़ती थी। दो साल तक दोनों एक ही विद्यालय में पढ़े इसके बाद अलग-अलग हो गए।

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव खड़ऊआ के जंगल में प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटकते मिले थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पेड़ के नीचे सिंदूर की डिब्बी और मोमबत्ती का टुकड़ा मिला है। साथ ही किशोरी के माथे पर सिंदूर लगा हुआ है। इससे लग रहा है जैसे दोनों ने पहले प्रतीकात्मक शादी की है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। - सुनील कुमार सिंह, एसएसएपी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें