आगरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को आगरा में 19 और संक्रमित मिले हैं। अब कुल 327 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जनपद में लगातार 22वें दिन कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में दो मार्च को पहला मरीज मिला था।
इससे पहले मंगलवार को 41 कोरोना संक्रमित मिले थे। जो एक ही दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित थे। हालांकि इससे पहले दो बार 39 मरीज मिल चुके थे।
मंगलवार सुबह 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी वहीं देर रात 13 नए मामले के साथ यह आंकड़ा 41 पर पहुंचा था। जनपद में मिलने वाले कोरोना
संक्रमितों में सबसे ज्यादा जमाती या इनके संपर्क वाले हैं। इनकी संख्या सौ से अधिक हैं। जबकि श्री पारस हॉस्पिटल के संपर्क के 90 मरीज है। वहीं, जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित 26 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। छह की मौत भी हो चुकी है।