फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत को नहीं आईं पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद, अब मिली यह तारीख

Fri, 04 Oct 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, लुईस खुर्शीद का फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को अपर सत्र न्यायालय प्रथम के कोर्ट में तारीख पर आने की संभावनाएं जताई जा रही थी लेकिन वह नहीं आईं। उनके अधिवक्ता की ओर से तारीख ली गई।
विज्ञापन


लुईस खुर्शीद के खिलाफ थाना अलीगंज में दिव्यांगों के उपकरण वितरण में अनियमितता को लेकर 15 जून 2017 में एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को सौंपी गई। 

संगठन के जांच अधिकारियों ने संस्था जाकिर हुसैन फाउंडेशन के सचिव अख्तर फारुखी और लुईस खुर्शीद को दोषी ठहराया और मामले में चार्जशीट लगा दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

इस मामले में जमानत के लिए लुईस को गुरुवार को न्यायालय में पेश होना था। लेकिन वह नहीं आईं और उनके अधिवक्ता ने अपर सत्र न्यायाधीश से आगामी तारीख देने की अपील की और प्राथमिक प्रक्रियाएं पूर्ण होने तक का समय मांगा गया। 

इस पर न्यायाधीश ने विचार करने के बाद नौ अक्तूबर की तारीख दे दी है। लुईस खुर्शीद के अधिवक्ता आलोक तिवारी ने बताया है कि अदालत से नौ अक्तूबर की तारीख मिली है, तारीख पर न्यायालय में जमानत के प्रपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें