फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच में गवां दिए 1.5 लाख रुपये: दो भाइयों को दिखाया गया घर बैठे पैसे कमाने का सपना, सच पता चला तो उड़े होश

Tue, 21 Nov 2023 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

घर बैठे पैसे कमाने का वीडियो दिखाकर दो भाइयों से 1.5 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्हें सच पता चला तब तक बहुत देर हो गई। सात माह बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
साइबर ठगों से सावधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत दो भाई साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्हें व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर घर बैठे कमाने का लालच दिया गया। इंस्टाग्राम ग्रुप से जोड़कर निवेश करने पर मुनाफे के वीडियो दिखाए। दोनों भाइयों ने डेढ़ लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद ग्रुप बंद हो गया। पीड़ित भाइयों ने पुलिस से शिकायत की। मगर, सात माह बाद केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ये है मामला 
बिल्लोचपुरा निवासी मोहम्मद फहीम एक ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके व्हाट्सएप पर सात माह पहले एक लिंक आया था। इसमें एक मैसेज लिखा था, जिसमें घर बैठे रुपये कमाने की बात कही गई थी। जब उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ लिया गया। इस ग्रुप में रोजाना वीडियो आते थे। वीडियो में लोगों को घर बैठे कमाने के बारे में बताया जाता था। इससे वह झांसे में आ गए। 

ये भी पढ़ें - यूपी: राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की पुत्रवधू का बैग चोरी, दावत-ए-वलीमा में हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बार में डलवाई रकम 
उनसे चार बार में 70 हजार रुपये खाते में डलवा लिए गए। इसके बाद भाई कामरान से भी 80 हजार रुपये डलवा लिए गए। इतनी रकम जमा करने पर भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो ग्रुप बंद हो गया। पुलिस से शिकायत करने पर जांच का आश्वासन दिया गया। आरोप है कि ठगी के सात माह बाद थाना लोहामंडी में केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  आगरा: कपड़ा शोरूम संचालक ने अपने बड़े बेटे के खिलाफ दर्ज कराया केस, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें