फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पहले नौकरी गई फिर पत्नी ने छोड़ा, तनाव में पति ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 30 Dec 2023 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एक परिवार की खुशियों को उस समय गृहण लग गया, जब पति की नौकरी चली गई। पैसे की तंगी हुई तो पत्नी भी साथ छोड़कर चली गई। इस वजह से पति तनाव में रहने लगा और उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते बृहस्पतिवार रात फंदे से लटककर कर जान दे दी। सुबह जागने के बाद परिजन को घटना के बारे में जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


नगला महादेव गुम्मट ताजगंज निवासी जय किशन ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा ललित किशोर (38) काफी समय से बेरोजगार था। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। गृहक्लेश के चलते छह महीने पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई, तब से वह तनाव में था। बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था।

परिजन ने सुबह सात बजे जागने के बाद देखा तो उसका दरवाजा बंद था। खटखटाया तो अंदर कोई आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो ललित कमरे में पंखे पर फंदे से लटका था। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें