फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Barat 2023: श्वेत अश्वों के रथ पर सवार सिया ब्याहने जाएंगे भगवान श्रीराम, उज्जैन के महाकाल के होंगे दर्शन

Sun, 01 Oct 2023 10:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

उत्तर भारत की प्रख्यात श्रीराम बरात में इस बार बैलगाड़ी पर पर्यावरण का संदेश देती झांकी निकाली जाएगी।
 
विज्ञापन
राम बारात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामबरात में इस बार बैलगाड़ी पर पर्यावरण का संदेश देती झांकी निकाली जाएगी। उज्जैन के महाकाल, चंद्रयान-3, जी-20 में मोदी और बाइडेन की मुलाकात भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अलीगढ़ व डौकी से आए आतिशबाजों की आतिशबाजी प्रतिस्पर्धा लोगों का मनोरंजन करेगी। वहीं मथुरा की मंडली इस बार भी रामलीला के स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे। तकनीकी असुविधा नहीं रही तो उड़ते हुए हनुमान के दर्शन भी रामलीला में होंगे।
विज्ञापन


हंडे की रोशनी व बैलगाड़ी पर पुराने शहर रावतपाड़ा के व्यापारियों ने रामलीला और रामबरात की शुरुआत की थी। आज वह रामबरात भव्यता का रूप ले चुकी है। समिति के महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि रामलीला मैदान में इस बार 125 झांकियां, 10 बैंड वाले शामिल होंगे। रामलीला मैदान में राम मंदिर बनाया जाएगा। रामबरात में बेल्लारी-चंदौली से रोड शो, जयपुर, ग्वालियर, गाजियाबाद, इंदौर से झांकियां शामिल होंगी।

बिना पैसों के शामिल होते हैं बैंड वाले
सुधीर बैंड के संचालक सुधीर शर्मा ने बताया कि 1980 में सुधीर बैंड के नाम पर रामबरात में शामिल हुआ। तब से लेकर आज तक रामबरात में हम लोग निशुल्क ही बैंड बजाते हैं। अन्य सभी बैंड भी निशुल्क बैंड बजाते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

नगर भ्रमण पर आज निकलेंगे गणपति, शुरू होगी रामलीला
प्रथम पूज्य गणपति की आराधना और उनकी सवारी के नगर भ्रमण के साथ रविवार को रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। नियमित आयोजन होंगे। 28 अक्तूबर को रामलीला का समापन रामचरित मानस के मास परायण का समापन, हवन, ब्राह्मण भोज व स्वरूपों की विदाई के साथ किया जाएगा।

श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाली उत्तर भारत की रामलीला में एक अक्तूबर को गणपति की सवारी नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। यात्रा शाम 7 बजे लाला चन्नोमल की बारहदरी से शुरू होकर रावतपाड़ा, अग्रसेन मार्ग, सुभाष बाजार, लाला कोकामल मार्ग दरेसी न. 1, दरेसी नं. 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, घटिया, फुलट्टी, सेब का बाजार, किनारी बाजार, कसेरट बाजार, रावतपाड़ा होते हुए गली मनकामेश्वर चन्नोमल की बारहदरी पर ही संपन्न होगी।

ये भी होंगे आयोजन
2 अक्तूबर- रावण की दुहाई का नगर परिभ्रमण
3 अक्तूबर- नारद मोह, विश्वमोहिनी लीला

4 अक्तूबर- आकाशवाणी मंचन
5 अक्तूबर- श्रीराम जन्म लीला

6 अक्तूबर- सीता जन्म, विश्वामित्र का राम-लक्ष्मण को मांंगना, ताड़का वध
7 अक्तूबर- अहिल्या उद्धार एवं पुष्प वाटिका

8 अक्तूबर- धनुष यज्ञ एवं परशुराम संवाद
9 अक्तूबर- जनकपुरी से निमंत्रण

10 अक्तूबर- श्रीराम की वर यात्रा
11 अक्तूबर- जनकपुरी में सीता स्वयंवर

12 अक्तूबर- बढ़हार
13 अक्तूबर- विदाई

14 अक्तूबर- कोप भवन लीला एवं श्रीराम वनवास एवं केवट संवाद
15 अक्तूबर- भरत मिलाप, जयंत का काग रूप

16 अक्तूबर- सूर्पनखा के नाक, कान काटना एवं खर दूषण वध
17 अक्तूबर- सीता हरण-जटायू मिलन एवं कबंध राक्षस वध

18 अक्तूबर- रामचंद्र जी का शबरी को नवधा भक्ति उपदेश, श्री राम हनुमान मिलन एवं बालि वध
19 अक्तूबर- वर्षा वर्णन एवं लंका दहन

20 अक्तूबर- विभीषण शरणगति, सेतु बांधना एवं अंगद रावण संवाद
21 अक्तूबर- लक्ष्मण शक्ति

22 अक्तूबर- कुंभकरण वध
23 अक्तूबर- मेघनाद वध

24 अक्तूबर- रावण वध
25 अक्तूबर- विभीषण का राज्याभिषेक एवं भरत मिलाप

26 अक्तूबर- कोई लीला नहीं
27 अक्तूबर- राम का राज्याभिषेक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

28 अक्तूबर- रामचरित मानस, मास परायण का समापन, हवन, ब्राह्मण भोज एवं स्वरूपों की विदाई
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें