फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था या अंधविश्वास: मंदिर में नंदी पी रहे दूध, शिवालय में लगी कतार; दूध लेकर पहुंचे लोग

Mon, 03 Jul 2023 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

पिनाहट के एक शिव मंदिर में लोगों को जब पता चला कि नंदी दूध पी रहे हैं, तो मंदिर के बाहर लोगों की कतार लग गई। लोग दूध लेकर मंदिर की ओर पहुंच गए। सुबह से शुरू हुआ ये सिलसिला शाम तक चलता रहा। 
 
विज्ञापन
नंदी पी रहे दूध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में नंदी की मूर्ति के दूध पीने की अफवाह पर लोग मंदिरों की ओर दौड़ पड़े। दोपहर बाद तक लोगों में दूध पिलाने की होड़ मची रही। शनिवार की रात नंदी की मूर्ति के दूध पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पिनाहट क्षेत्र के लोग रविवार की सुबह लोटा, कटोरी चम्मच से नंदी को दूध पिलाने के लिए मंदिरों की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ा खुलासा: पैथोलॉजी देतीं गंभीर बीमारी की फर्जी रिपोर्ट, फिर अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर करते हैं मोटी कमाई

दूध पिलाने की रही होड़ 

पिनाहट के बावन टूला, पुरनपुरा, स्याहीपुरा, पुरा जवाहर आदि गांवों के मंदिरों में नंदी को दूध पिलाने की होड़ मच गई। सोनपाल,रामबरन, हजारीलाल, संगीता, किरन, मोनल, मीनाक्षी, सरिता आदि का दावा था कि उनके हाथ से नंदी ने दूध पिया है। ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर में स्थापित नंदी की मूर्ति दूध पी रही है। देर शाम तक भी लोग मंदिरों में जुटे हुए थे।

ये भी पढ़ें - लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक से टकराई बोलेरो, दबिश देकर आ रहे दरोगा सहित चार सिपाही घायल; महिला की मौत
विज्ञापन

चमत्कार नहीं है, जाने वैज्ञानिक वजह

डॉ. मनीष भारद्वाज ने बताया कि नंदी की प्रतिमा के दूध ,पानी या कोई तरल पदार्थ पीना कोई चमत्कार नहीं है। यह पृष्ठ तनाव (सरफेस टेंशन) और केशकीय बल (केपलरी फोर्स) की वजह से होना आम बात है।

ये भी पढ़ें - आगरा मेट्रो का ट्रायल: बोगियों में लोगों को बिठाने की जगह रखी जाएंगी रेत की बोरियां, दौड़ाई जाएगी इस रफ्तार से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें