फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिकल इंजीनियर युवती की लूट व हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद-टूंडला। उत्तराखंड से आगरा आ रही मैकेनिकल इंजीनियर युवती को लूटपाट के बाद बुधवार को ट्रेन से फेंक दिए जाने की घटना हुई थी। युवती का शव गुरुवार को बरहन के बिरूनी गांव स्थित रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला था। युवती के दोनों मोबाइल, पर्स, बैग व अंगूठी गायब थे। बरहन सिविल पुलिस व टूंडला जीआरपी के बीच सीमा-विवाद चलता रहा। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद टूंडला जीआरपी ने शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या व लूट का रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

आगरा के कालिंदी बिहार, आगरा निवासी 22 वर्षीय दिव्यांशी शर्मा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया था। वह पंतनगर के एक ऑटो शोरूम में टेक्नीशियन की नौकरी कर रही थी। मृतका के पिता अनिल शर्मा का आरोप है कि वह बुधवार को बरेली पैसेंजर ट्रेन से घर आ रही थी। ट्रेन में बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट करने के बाद चलती ट्रेन से बरहन क्षेत्र में फेंक दिया था। बरहन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। दो दिनों तक जीआरपी टूंडला घटना से अंजान बनी रही। शुक्रवार को अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही जीआरपी ने लूट व हत्या का रिपोर्ट दर्ज की है। जीआरपी प्रभारी विजय कुमार कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें