फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा नेता ने लगाया 1.58 लाख लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। विधूना चौराहा के पास बृहस्पतिवार रात किशनी के प्रसपा नगर अध्यक्ष की कार में एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसके बाद नेता ने पुलिस को 1.58 लाख रुपये लूट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो व एक अपाचे बाइक बरामद की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला ओवरटेक करने के दौरान मारपीट का है। जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी उमाकांत यादव प्रसपा के किशनी के नगर अध्यक्ष हैं। वह बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे वह वसूली करने के बाद कार से घर लौट रहे थे। विधूना चौराहा के पास मार्ग से गुजर रही बोलेरो ने कार में टक्कर मार दी। इसके बाद उमाकांत ने कार रोक ली।
तभी पीछे से दो बाइकों पर चार लोग आ पहुंचे। आरोप है कि उन लोगों ने आते ही उन्हें पीटना शुरू कर दिया। साथ ही कार में रखा नकदी से भरा झोला लूट ले गए। लूट की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वहां से बोलेरो और एक अपाचे को जब्त कर लिया। नेता ने बताया कि लूटे गए झोले में 1.58 लाख रुपये रखे हुए थे। शुक्रवार की सुबह उमाकांत ने थाने में कुछ नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जांच के दौरान मामला ओवरटेक करने को लेकर मारपीट का सामने आया है। लूट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। जांच की जा रही है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

अजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें