फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बैरियर पर युवक से असलहा के बल पर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। जसराना-कुरावली रोड पर स्थित पुलिस चेकपोस्ट पर शुक्रवार रात बदमाशों ने बाइक सवार युवक को रोक लिया। असलहों के दम पर युवक से दस हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। वहीं उसके हाथ-पैर बांधकर उसे सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों की मदद से युवक बंधनमुक्त हुआ और लूट की जानकारी पुलिस को दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना घिरोर क्षेत्र के गांव बादशाहपुर निवासी अमित सिंह हाथरस में डीजल टैंकर चलाता है। शुक्रवार की शाम वह टैंकर खड़ा करने के बाद जसराना के मोहल्ला टीकमपुरा निवासी बुआ के घर पहुंचा। वहां खाना खाने के बाद बाइक से घर वापस आ रहा था। रात करीब 11 बजे जब वह औंछा-जसराना बार्डर (पाढ़म तिराहा) पर पहुंचा। तभी वहां लगे पुलिस बैरियर पर दो लोगों ने टॉर्च दिखाकर युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिसकर्मी समझकर युवक ने बाइक रोक दी। पीड़ित के अनुसार बाइक के रुकने के बाद झाड़ियों में छिपे तीन अन्य युवक भी वहां आ गए।
वह जब तक कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों के हाथों में देसी राइफल और तमंचे थे। एक बदमाश ने सिर पर तमंचा लगाकर जेब में रखी 10 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। वहीं युवक के हाथ-पैर बांधकर करीब दो सौ मीटर दूर एक नलकूप के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। बदमाश बाइक भी वहीं छोड़ गए। शनिवार की सुबह नगला दुर्जन के ग्रामीण युवक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और उसे बंधनमुक्त किया। लूट की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि रात में चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मी नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय ने एएसपी मधुवन कुमार सिंह को जांच के लिए भेजा। शाम करीब चार बजे एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले मुख्य आरक्षी प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं दो होमगार्ड भारत सिंह व रामखिलाड़ी के खिलाफ रिपोर्ट कमांडेंट को भेज दी है। एसपी ने थाना प्रभारी ओमप्रकाश और चौकी इंचार्ज मोहकमपुर साहब सिंह के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। एसपी का कहना है कि जांच के आधार पर दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
चेकपोस्ट पर नहीं तो कहां थे तैनातकर्मी
पाड़म तिराहा के पास चेकपोस्ट पर जिन पुलिसकर्मी व होमगार्ड की ड्यूटी लगी थी, वह आखिर घटना के समय कहां थे। इसके बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं बैरियर लगाकर लूट की इस घटना के बाद अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। त्योहार पर अपराध की घटनाएं न होने पाएं, इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें