फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज निकलते ही काम पर लग गए लुटेरे, सुहागनगरी में चूड़ी व्यापारी को लूटा

Thu, 22 Jun 2017 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुहागनगरी फिरोजाबाद में लुटेरे पुलिस को चुनौती देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गुरुवार को घर से अपने ट्रांसपोर्ट के लिए निकले चूड़ी व्यापारी को लुटेरों ने सुबह-सुबह ही निशाना बना लिया। लुटेरे व्यापारी की एक्टिवा और मोबाइल लेकर भाग गए। 
विज्ञापन


बता दें कि फिरोजाबाद के रहने वाले नरेश जैन पुत्र शीतल प्रसाद चूड़ी के व्यापारी हैं। गुरुवार को सुबह करीब आठ बजे वे अपने घर से निकलकर ट्रांसपोर्ट की ओर जा रहे थे। ट्रांसपोर्ट से उनका माल लदकर बाहर सप्लाई के लिए जाता है। 
 
नरेश के अनुसार वे अपनी एक्टिवा पर बैठकर जैसे ही रसूलपुर थाना क्षेत्र में पहुंचे तो वहां पहले घात लगाए लुटेरों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रूकवा लिया। इसमें बाद उनकी एक्टिवा और महंगा स्मार्टफोन छीनकर भाग गए। गनीमत रहीं कि वारदात के दौरान नरेश के पास ज्यादा कैश नहीं था। 
विज्ञापन


लुटेरे उनकी जेब में पड़े करीब 1800 रुपये भी छीन ले गए। घटना के बाद घबराए नरेश ने चीख-पुकार मचाई तो आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नगर विधायक मनीष असीजा ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा। पुलिस का कहना है कि लुटेरों की तस्वीर पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें