एका (फिरोजाबाद)। एका थाना क्षेत्र के गांव नगला बली में किसान के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्ध परिवारीजनों ने उपचार के लिए आगरा ले गए। वृद्ध के बेटे की तहरीर पर एका पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने महिला भूरी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
गांव नगला बली निवासी संतोष सिंह यादव (52) का गांव के ही कुछ लोगों से तालाब में जाने वाले पानी को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत कई बार पीड़ित ने एसडीएम से की। समस्या के निस्तारण को डीएम ने लेखपाल को आदेश भी दिए थे। इसके बाद भी लेखपाल द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में पंचायत हुई जिसमें पंचायत के फैसले को विपक्षियों ने स्वीकार करने की बात कही, लेकिन पंचायत खत्म होने के बाद पंचायत के फैसलों पर विपक्षियों द्वारा कोई अमल नहीं किया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों रंजिश चली आ रही थी। पीड़ित के पुत्र रामकृष्ण यादव ने बताया कि 19 जून की रात पिता घर के बाहर सो रहे थे तभी गांव की ही भूरीदेवी, वीकेश सिंह, रमेश सिंह, विजय, विकास सिंह और टीटू उर्फ रामब्रेश निवासी जेड़ा एका एकत्रित होकर आए और पिता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
जिस वक्त आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। उस वक्त संतोष की पत्नी किशना देवी दूसरी चारपाई पर सो रही थी। पिता की चीख सुनकर मां जाग गई और शोरगुल किया। आरोपी मौके से भाग गए। घायल को परिवारीजनों ने उपचार के लिए आगरा ले गया। उधर एका पुलिस ने जयकिशन की तहरीर पर भूरीदेवी, वीकेश, रमेश, विजय सिंह, टीटू और विकास के खिलाफ रिपोर्ट दज कर ली है। पुलिस भूरी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया अन्य गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।