फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी महासंग्राम में 'सैफई परिवार' का 'लग्जरी' प्रचार, इन गाड़ियों से वोट मांगेंगे 'चाचा-भतीजा'

Tue, 09 Apr 2019 08:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फिरोजाबाद से प्रत्याशी अक्षय, शिवपाल, डॉ. चंद्रसेन - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के प्रचार में जनपद स्थर के अधिकारी खटारा वाहनों से बूथों का भ्रमण कर रहे हों लेकिन, चुनाव प्रचार में प्रत्याशी लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ मैदान में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पूर्व मंत्री चौधरी बशीर फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सपा, प्रसपा और भाजपा के साथ निर्दलीय चौधरी बशीर ने गाड़ियों से प्रचार करने की अनुमति प्रशासन से ले ली है। निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पूर्व मंत्री चौधरी बशीर प्रचार अभियान में खुद की इनोवा क्रिएस्टा के साथ प्रचार में दस गाड़ियां दौड़ाने में जुटे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
फिरोजाबाद से भाजपा प्रत्याशी डॉ.चन्द्रसेन जादौन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रत्याशी डॉ. चंद्रसेन जादौन के प्रचार में टवैरा, बोलेरो, जायलो, स्विफ्ट के साथ जिले में करीब 12 गाड़ियां प्रचार अभियान में जुटी हैं।

4 of 5
अक्षय यादव - फोटो : demo pic
सपा के प्रत्याशी अक्षय यादव के प्रचार में लैंड क्रूजर के साथ पार्टी के एजेंट विजय आर्या के नाम से चार और दो एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने अपने नाम से गाड़ियों की अनुमति ली है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
प्रसपा (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के प्रचार में पूरी ही ताकत झोंक दी। करीब 25 गाड़ियां प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। इनमें ऑडी क्यू-7 का प्रयोग हो रहा है। एक्सयूबी 500 के साथ अधिकांश लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें