फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज में बुधवार को चुनावी रैलियां का रेला, भाजपा और सपा के दिग्गज दिखाएंगे सियासी दम

Tue, 09 Apr 2019 05:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ब्रज में स्टार प्रचारकों की चुनावी रैली
लोकसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के लिए अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। ब्रज में बुधवार को चुनावी रैलियां को शोर चरम पर होगा। एटा, फिरोजाबाद और आगरा संसदीय क्षेत्रों में भाजपा और सपा के स्टार प्रचारक सियासी दम दिखाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
योगी आदित्यनाथ, अमित शाह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कासगंज जिले के पटियाली में सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी सभा करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी की जनसभा आगरा लोकसभा क्षेत्र के जलेसर में होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
पटियाली के बाद अमित शाह फिरोजाबाद के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि फिरोजाबाद सीट से भाजपा ने सिरसागंज के रहने वाले डॉ.चन्द्रसेन जादौन को प्रत्याशी बनाया है। चुनाव में इनके सामने सपा प्रत्याशी अक्षय यादव और प्रसपा के शिवपाल यादव हैं।  

4 of 5
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
उधर, एटा के जीआईसी मैदान में बुधवार को ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए सपा-बसपा गठबंधन के लोग जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सबसे ज्यादा तीन रैलियां एटा और कासगंज जिले में है। इसके मद्देनजर प्रशासन और पुलिस अपनी सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने में जुटा हुआ है। वहीं राजनीतिक दलों के नेता ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें