एटा जनपद के अलीगंज तहसील में शुक्रवार को सपा बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन था। इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव लिखी टी-शर्ट बांटी गईं, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने पहन लिया।
सूचना पर पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने वीडियो बनाया और बाद में अलीगंज थाने में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया।
बता दें कि जनपद की अलीगंज विधानसभा सीट फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। शुक्रवार को अलीगंज क्षेत्र के पढ़ाव चौराहा स्थित संध्या सदन में सपा बसपा के कार्यकर्ताओं का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक यहां अखिलेश यादव, जोगिंदर यादव और रामेश्वर यादव लिखी हुई टीशर्ट बांटी गईं थीं। इन्हीं टी-शर्टों को बाद में कार्यकर्ताओं ने पहन लिया।