फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के 'दबंग' प्रत्याशी पर आचार संहिता का मुकदमा दर्ज

Thu, 04 Apr 2019 02:47 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो बसपा प्रत्याशी भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी सीट से सपा बसपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी गुडडू पंडित चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ स्टेटिक मजिस्ट्रेट भीम सिंह द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। बसपा के दबंग प्रत्याशी इन दिनों कई अन्य मामलों में सुर्खियों में रहे हैं।
विज्ञापन



आरोप है कि श्रीभगवान उर्फ गुडडू पंडित अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए गाडियों का लंबा चौड़ा काफिला लेकर निकले। इस काफिले की कई गाड़ियों पर हूटर लगे थे। इस मामले की शिकायत प्रशासन से की गई। इसके बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट भीम सिंह द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि आगरा में फतेहपुर सीकरी सीट बेहद सुर्खियों में है। इस सीट पर पहले बसपा से पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने चुनाव से नाम वापस लिया। इसके बाद दिल्ली निवासी राजवीर सिंह ने बसपा से नामांकन किया। लेकिन, उनका नामांकन बी फॉर्म जमा नहीं होने के चलते निरस्त हुआ। नामांकन के आखिरी समय पर मायावती ने पूर्व विधायक श्रीभगवान उर्फ गुडडू पंडित का नाम घोषित किया। 
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी का कुछ अलग अंदाज में वोट मांगने का वीडियो भी इन दिनों सुखियों में है। फतेहपुर सीकरी की सीट पर कांग्रेस से राजबब्बर, भाजपा से राजकुमार चाहर और बसपा से श्रीभगवान उर्फ गुडडू पंडित के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें