उत्तर प्रदेश के एटा जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस व सपा की गठबंधन से सावधान रहें। बीजेपी के 10 वर्ष के कार्यकाल में आतंकवाद नक्सलवाद नियंत्रित हुआ है। कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण का हिस्सा देने की बात कहती है। देश का इस्लामीकरण, तालिबानीकरण करके विभाजित करने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस सपा को जाने वाला वोट महापाप होगा। बाबूजी कल्याण सिंह का सपना साकार हुआ है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण हुआ है। एक ओर मंदिर बना तो दूसरी और माफिया का राम नाम सत्य हो गया। सीएम योगी ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के विकास के लिए एटा लोकसभा से राजवीर सिंह राजू भैया को वोट दें।