फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बोले मुख्यमंत्री योगी- प्रदेश में अपराधी या तो जेल में हैं या फिर ऊपर जा चुके

Sun, 24 Mar 2019 05:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ की आगरा रैली में दिया बयान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को आगरा पहुंचे। शाह से पहले योगी ने आगरा कॉलेज मैदान में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जहां भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया तो वहीं तमाम मुद्दों पर विपक्ष पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले गुंडे सत्ता का संरक्षण पाकर व्यापारियों को, आम लोगों को प्रताड़ित करते थे। दो वर्ष के अंदर हमने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का काम किया है। प्रदेश में गुंडे या तो जेल में हैं या फिर दुनिया छोड़ चुके हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में आगरा में स्थानीय ट्रांसपोर्ट पर कभी ध्यान नहीं दिया, लेकिन जनप्रतिनिधियों के प्रयास से नरेंद्र मोदी के के नेतृत्व में आगरा में मेट्रो शुरू होने जा रही है। यमुना का जल भी निर्मल और अविरल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'24 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया कुंभ में स्नान'

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-दुनिया के 24 करोड़ श्रद्धालुओं ने कुंभ में स्नान किया। आजादी के बाद से किसी भी सरकार ने अक्षय वट को खोलने का साहस नहीं दिखाया, लोग डरते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। भव्य और दिव्य कुंभ ने दुनिया को स्वच्छता, सुरक्षा का संदेश दिया है।

चुनावी सभा के बाद अमित शाह और उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ होने वाली ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे वह वृंदावन के लिए रवाना हो जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें