- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- कर्मचारियों के फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
- बैंक एवं डाकघरों के फोटोयुक्त पासबुक
- पैन कार्ड
- आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा कार्ड
- फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
- सांसद, विधायक एवं विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र
- आधार कार्ड
हेल्पलाइन नंबर
विधानसभा वार शिकायतों के लिए जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसके तहत छाता 0565-2470218, मांट-7599738131, गोवर्धन 7599738132, मथुरा 7599738133, बल्देव 7599738135 एवं रिजर्व टेलीफोन नंबर 0565-2470352 व 2471134 पर चुनाव संबंधी शिकायतों दर्ज कराई जा सकती हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन के तहत मतदान दिवस पर सवेतन अवकाश रहेगा। यह आदेश जनपद के समस्त सरकारी, अर्धसरकारी, कार्यालय तथा सभी विद्यालय, कारखाने एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत समस्त कार्मिकों को मतदान के लिए मतदान दिवस को सवेतन अवकाश घोषित किया है।
अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नहीं कराये जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी प्रकार समस्त दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठानों को मतदान के दिन को बंदी दिवस के रूप में प्रभावी होगा।
इसके अलावा प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने मतदान होने के फलस्वरूप जनपद न्यायालय और उसके अधीनस्थ समस्त न्यायालय व कार्यालय बाह्य न्यायालय, छाता में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जो लोग मतदान के दिन आराम करते हैं वे जरूर देख लें यह वीडियो