फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा लोकसभा सीट के इस बूथ पर हो रहा पुनर्मतदान, अब तक पड़े इतने वोट

Mon, 06 May 2019 02:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
बूथ नंबर 466 पर हो रहा मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा लोकसभा सीट के छावनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 466 पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। अब तक करीब 40 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। इस बूथ पर कुल 1253 मतदाता हैं। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के चलते क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा है। 
विज्ञापन


आगरा लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान हुआ था। मतदान के दौरान इस बूथ पर ईवीएम खराब हो गई थी। इसके चलते ईवीएम को बदल दिया गया। शाम छह बजे तक चले मतदान के दौरान दूसरी ईवीएम में 259 वोट डाले थे। 

मतदान के बाद दोनों ईवीएम को मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में जमा करना था। लेकिन, इसे सदर तहसील में खराब ईवीएम के लिए बनाए गए गोदाम में रखवा दिया। खुलासा होने पर इस बूथ का मतदान शून्य कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम छह बजे तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छावनी विधानसभा क्षेत्र स्थित कांशीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने बूथ नंबर 466 पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले एत्मादपुर विधानसभा के बूथ नंबर 455 पर पुनर्मतदान हो चुका है। 
 
पुनर्मतदान के कारण कांशीराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बने बूथ नंबर 466 के 8 किमी परिधि में आबकारी की सभी दुकानें बंद हैं। डीएम एनजी रवि कुमार के अनुसार, मतदान समाप्ति के बाद ही यह दुकानें खुल सकेंगी। आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई होगा। 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ने पुनर्मतदान के लिए यहां के मतदाताओं के लिए सवैतनिक अवकाश का आदेश दिया है। कहा है कि औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में कार्यरत मतदाताओं को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें