फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: आगरा में रोड शो के लिए राहुल-प्रियंका की हां, बस तारीख तय होना बाकी

Sun, 31 Mar 2019 03:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा में चुनावी बिसात बिछने के बाद अब स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला जल्द शुरू होने वाला है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो की तैयारी है। हालांकि अभी दोनों नेताओं का कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन मौखिक स्वीकृति के बाद दोनों का रोड शो तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर और आगरा लोकसभा से प्रीता हरित के समर्थन में स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ही गुलाम नबी आजाद, प्रमोद तिवारी, पीएल पूनिया के कार्यक्रमों पर विचार किया गया है। 

पार्टी के सूत्रों की मानें तो 10 अप्रैल को आगरा में प्रियंका गांधी का रोड शो संभावित है, वहीं राहुल गांधी का रोड शो 15 अप्रैल को सीकरी क्षेत्र में हो सकता है। रोड शो के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आगरा में आएंगे। वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं और अभी तक उन्होंने आगरा का रुख नहीं किया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी में प्रमोद तिवारी की डिमांड भी की गई है। जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी को भीमनगरी आयोजन समिति की ओर से भी आमंत्रित किया गया है। पार्टी अध्यक्ष समेत कई नेताओं का कार्यक्रम मांगा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें