फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा में, 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

Sun, 31 Mar 2019 07:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा आएंगे। वो यहां शाम तकरीबन चार बजे गौतमबुद्ध नगर से खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से उनका काफिला सीधे आरबीएस कॉलेज, खंदारी पहुंचेगा, जहां वो ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


आरबीएस कॉलेज में योगी शाम 6.15 बजे तक रहेंगे। शाम साढ़े छह बजे वह खेरिया हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। भाजपा ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट ने बताया इस कार्यक्रम को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चौकीदारों से लाइव वार्ता करेंगे। 

                 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद रहेंगे। आरबीएस कॉलेज में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इस कार्यक्रम में आगरा लोकसभा सीट और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के चौकीदार भाग लेंगे।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर नगर निगम का अमला सफाई व्यवस्था में जुट गया। शनिवार को खेरिया हवाई अड्डे लेकर आरबीएस कॉलेज खंदारी तक सफाई कार्य किया गया। जहां जहां कूड़ा पड़ा था उसे उठाया गया। डलाबघरों से कूड़ा उठाया गया है। कल भी टीम ने वहां सफाई कार्य करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें