फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरवाए जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 50 पोस्टर, एमसीएमसी ने जारी किया नोटिस

Sun, 07 Apr 2019 12:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर
विज्ञापन
बिना मुद्रक और प्रकाशक का नाम अंकित किए आगरा में लगाए गए लगभग 50 पोस्टर उतरवाए जाएंगे। इस संबंध में जिला स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) ने पोस्टर लगाने वाली गाजियाबाद की कंपनी को नोटिस जारी किया है। आदेश न मानने पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन


भाजपा को वोट देने की अपील के साथ ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ के स्लोगन वाले शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई जगह पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगी है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे इन पोस्टरों पर न तो मुद्रक और न ही प्रकाशक का नाम दर्ज है। 

ऐसे में इसे आचार संहिता उल्लंघन मानते हुए पोस्टर लगाने वाली गाजियाबाद, मेरठ रोड, पंजाब एक्सपेलर कम्पाउंड स्थित मेसर्स रिटेल इम्पैक्ट को एमसीएमसी की ओर से नोटिस जारी किया गया है। कंपनी को सभी पोस्टर हटाने के लिए कहा गया है। इसके बाद यदि यह पोस्टर लगाए जाते हैं तो उन पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम जरूरत अंकित होना चाहिए। ऐसा न होने पर कंपनी को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

'मैं भी चौकीदार' होर्डिंग-पोस्टर को क्लीन चिट

भाजपा की ओर से आगरा में ‘मैं भी चौकीदार’ के तमाम पोस्टर लगाए गए थे। इन पर भी प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगी हुई थी। सुदेश कुमार आर्य ने इस संबंध में ट्विटर पर आचार संहिता की शिकायत की। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्टर की फोटो अपलोड करते हुए लिखा कि आगरा में चुनाव आयोग के आदेश की अवहेलना की जा रही है। 

उन्होंने सवाल खड़ा किया कि यह चुनाव कैसे निष्पक्ष होगा। इस पर एमसीएमसी ने पड़ताल के बाद ट्विटर पर ही इस शिकायत का निस्तारण किया। जवाब में बताया गया कि ‘मैं भी चौकीदार’ के पोस्टर पर ऊपर की ओर मुद्रक और प्रकाशक का नाम अंकित है। इसलिए यह सही है। 
विज्ञापन

ट्विटर पर तीन शिकायतें मिली

एमसीएमसी को आचार संहिता उल्लंघन के बारे में ट्विटर पर तीन शिकायतें मिलीं। सभी शिकायतों का निस्तारण करते हुए संबंधित व्यक्ति को जवाब भी दिया गया है। एक सरकारी एंबुलेंस पर मोदी का पोस्टर लगे होने की शिकायत मिली थी। 

एमसीएमसी कमेटी ने ट्विटर पर मिली उक्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए एंबुलेंस से मोदी की तस्वीर हटवाई। इसी तरह से शाहगंज थाना क्षेत्र में एक पार्टी द्वारा झंडे आदि लगाने की भी शिकायत मिली थी, उन्हें भी हटवाया गया। 

एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि बिना मुद्रक और प्रकाशक का नाम अंकित किए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। सभी पोस्टर उतार लेने की हिदायत दी गई है।



आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें