फिरोजाबाद से प्रत्याशी अक्षय, शिवपाल, डॉ. चंद्रसेन
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के 17 लाख 85 हजार 577 मतदाता मंगलवार को नए सांसद को चुनने के लिए मतदान करेंगे। इनमें नौ लाख 59567 पुरुष और आठ लाख 25 हजार 919 महिला वोटर हैं।
जिले के 1266 मतदान केंद्र एवं 2040 बूथों को 16 जोन, 186 सेक्टर में बांटते हुए चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तीसरी आंख निगरानी करेगी। सिरसागंज व जसराना विधानसभा पर खास निगरानी रहेगी।
फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से सपा से अक्षय यादव, भाजपा से डा. चंद्रसेन जादौन, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से शिवपाल सिंह यादव, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी से उपेंद्र सिंह राजपूत, निर्दलीय चौधरी बशीर और राजवीर सिंह किस्मत आजमा रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
एटा लोकसभा क्षेत्र में 1617952 मतदाता हैं। लोकसभा क्षेत्र में एटा जिले की एटा और मारहरा, कासगंज जिले की कासगंज, अमांपुर और पटियाली विधानसभा शामिल हैं। एटा जिले में दो विस में 620491 मतदाता और कासगंज जिले की तीन विस में 997461 मतदाता हैं।
वहीं एटा लोकसभा क्षेत्र में कुल 1998 पोलिंग बूथ हैं। जिसमें एटा में 412, मारहरा में 380, कासगंज में 416, अमांपुर में 365 और पटियाली में 425 पोलिंग बूथ हैं। एटा लोकसभा सीट पर भाजपा से राजवीर सिंह उर्फ राजू, सपा गठबंधन से देवेंद्र सिंह यादव और कांग्रेस जन अधिकार पार्टी से सूरज सिंह शाक्य के बीच मुकाबला है।