फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result Live: इस सीट पर धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 04 Jun 2024 06:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

खास बातें

UP Agra Mathura Lok Sabha Chunav Parinam Live: आगरा जिले की दो लोकसभा सीटों की मतगणना कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। इनमें फतेहपुर सीकरी का परिणाम सबसे पहले आएगा। दरअसल, फतेहपुर सीकरी लोकसभा में 32 चरणों तक मतगणना होनी है, जबकि आगरा में 34 चरणों के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
 
विज्ञापन
धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने किया हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:21 PM, 04-Jun-2024

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम पर कांग्रेस और सपा गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार और निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी ने आपत्ति जताई। दोनों ने चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप लगाया। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर भी खेरागढ़-मंडी समिति पहुंचे। 

04:24 PM, 04-Jun-2024

फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने मतगणना स्थल मंडी समिति, खैरागढ़ के बाहर शोर मचाना शुरू कर दिया। मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। एसीपी अतुल शर्मा ने में फोर्स के अलाउंस करके खदेड़ा। 

04:21 PM, 04-Jun-2024

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजकुमार चाहर प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं।   

03:06 PM, 04-Jun-2024

एटा से भाजपा को बड़ा झटका
एटा लोकसभा सीट से भाजपा को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया 35 हजार वोटों से पिछड़ गए हैं। सपा के प्रत्याशी देवेश शाक्य ने बड़ी लीड बना ली है। 


इतने मिले वोट
सपा - देवेश शाक्य  : 26,2998 वोट
बीजेपी- राजवीर सिंह : 22,5371 वोट
बीएसपी- मो. इरफान : 41522 वोट

विज्ञापन
02:16 PM, 04-Jun-2024

ब्रज की छह सीटों का हाल
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना का दौर जारी है। ऐसे में ब्रज क्षेत्र की मैनपुरी सीट पर तो भाजपा की जीत का सपना अधूरा लग ही रहा है। इसके साथ ही एटा और फिरोजाबाद लोकसभा सीटें भी भाजपा के हाथों से फिसलती नजर आ रही हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी में कांटे की टक्कर बनी हुई है। हालांकि मथुरा में हेमा मालिनी और आगरा से प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जीत के लिए वोटों की लंबी लाइन खींच दी है। 

01:11 PM, 04-Jun-2024

लोकसभा क्षेत्र का नाम- 20 फिरोजाबाद

सपा के अक्षय यादव 64914 वोट से आगे

1- अक्षय यादव (सपा)331659

2- विश्वदीप सिंह (भाजपा) 266735

3- चौधरी बशीर (बसपा)52338

12:41 PM, 04-Jun-2024

मथुरा में भाजपा हेमा मालिनी 168756 वोटो से आगे

भाजपा -  260040

कांग्रेस - 91284

बीएसपी - 87927

12:34 PM, 04-Jun-2024

लोकसभा क्षेत्र का नाम- 20 फिरोजाबाद

सपा के अक्षय यादव 63824  वोट से आगे
1- अक्षय यादव (सपा) - 289018
2- विश्वदीप सिंह (भाजपा) - 225194 
3- चौधरी बशीर (बसपा) - 46090

12:29 PM, 04-Jun-2024

भाजपा के खेमे में छाई बैचेनी
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया एटा में 20 हजार वोटों से पिछड़ गए हैं। सुबह से सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य से आगे-पीछे होने का क्रम जारी था, लेकिन दोपहर 12.30 बजे के बाद जैसे ही सपा प्रत्याशी 20 हजार वोटों के अंतर से आगे बढ़े, तो भाजपा खेमे में बैचेनी छा गई। 

12:23 PM, 04-Jun-2024

फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर 8895 मतों से आगे
 रराजकुमार चाहर -151206
रामनाथ सि करवार -142311
रामनिवास शर्मा -47411
रामेश्वर सिंह -17010

12:14 PM, 04-Jun-2024

फतेहपुर सीकरी पर कांटे की टक्कर
आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा पर कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर और कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के बीच सुबह से ही मुकाबला रौचक बना हुआ है। कभी कांग्रेस से आगे तो कभी पीछे। ऐसे में दोनों प्रत्याशी ही नहीं, बल्कि समर्थकों की भी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। 

12:01 PM, 04-Jun-2024

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 
राजकुमार चाहर (भाजपा) - 120996
रामनाथ सिकरवार  (कांग्रेस) - 123771
रामेश्वर चौधरी - 12467
रामनिवास शर्मा -37817
रामनाथ सिकरवार 2775 वोट से आगे  
 

11:47 AM, 04-Jun-2024

फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार 4684 वोट से आगे  

राजकुमार चाहर (भाजपा)- 102133
रामनाथ सिकरवार (कांग्रेस)- 106817
रामनिवास शर्मा (बसपा) - 31205
रामेश्वर चौधरी - 10648


 

11:10 AM, 04-Jun-2024

फिरोजाबाद में अक्षय यादव (सपा) 36693 मतों से आगे
-अक्षय यादव सपा--157489
-विश्वदीप सिंह भाजपा-120796
-चौधरी बशीर बसपा-22947

11:08 AM, 04-Jun-2024

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट  
राजकुमार चाहर - 52015
रामनाथ सिकरवार - 60287
रामेश्वर चौधरी - 6313
रामनिवास शर्मा - 16316
रामनाथ सिकरवार 8272वोट से आगे  

10:52 AM, 04-Jun-2024

हेमा मालिनी को अब तक मिले 10,6797 वोट
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने जीत के लिए बड़ा अंतर खड़ा कर दिया है। हेमा को अब तक 10,6797 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस मुकेश धनगर को 36,165 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बीएसपी सुरेश सिंह के 31,496 वोट हैं। 
 

10:29 AM, 04-Jun-2024

फिरोजाबाद लोकसभा
अक्षय यादव सपा -13476 वोट से आगे 
सपा-अक्षय यादव-106463 
भाजपा-ठाकुर विश्वदीप-92987
बसपा-चौधरी बशीर-17165

10:25 AM, 04-Jun-2024

फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस आगे
फतेहपुर सीकरी लोकसभा से 2019 में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी राज कुमार चाहर पिछड़ गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार 2 हजार वोटों से आगे हैं। रामनाथ को अब तक 29,282 वोट, तो वहीं राजकुमार चाहर को 27,111 मत मिले हैं। 

10:03 AM, 04-Jun-2024

फिरोजाबाद में अक्षय यादव (सपा) 8029 मतों से आगे
-अक्षय यादव सपा--72120
-विश्वदीप सिंह भाजपा-64091
-चौधरी बशीर, बसपा-11377

09:55 AM, 04-Jun-2024

लोकसभा क्षेत्र का नाम- 20 फिरोजाबाद
सपा के अक्षय यादव 3578  वोट से आगे
1- अक्षय यादव (सपा) 66432
2- विश्वदीप सिंह (भाजपा) 62854
3- चौधरी बशीर (बसपा) 11304

09:53 AM, 04-Jun-2024

लोकसभा: आगरा 
पहला:- तीसरा राउंड 
भाजपा: एसपी सिंह बघेल - 23199
कांग्रेस सपा:  सुरेश चंद कर्दम- 10508
बसपा: - पूजाअमरोही -9768
भाजपा के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल 11691 वोट से आगे।

09:52 AM, 04-Jun-2024

हेमा मालिनी 32593 वोट से आगे
मथुरा से हेमा मालिनी 32593 वोट से आगे। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को मिले 18583 वोट। वहीं बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह 14761 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर।

09:35 AM, 04-Jun-2024

हेमा मालिनी 20000 वोटो से आगे
हेमा मालिनी 20000 वोटो से आगे। कांग्रेस के मुकेश धनगर दूसरे नंबर पर और बसपा के प्रत्याशी सुरेश सिंह तीसरे नंबर पर पहुंचे। मुकेश धनगर को तीसरे राउंड तक 12 हजार और सुरेश सिंह को साढ़े नौ हजार वोट मिले।

09:27 AM, 04-Jun-2024

एटा लोकसभा 
एटा लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया शुरुआती रुझानों में सपा प्रत्याशी से पिछड़ गए हैं। सपा के देवेश शाक्य आगे चल रहे हैं। 

09:20 AM, 04-Jun-2024

आगरा लोकसभा सीट
दूसरे राउंड की मत गणना के बाद
भाजपा 7371
सपा 4154
बसपा 2433
नोटा 71

09:13 AM, 04-Jun-2024

फिरोजाबाद के रुझान ने चौंकाया
फिरोजाबाद से भाजपा प्रत्याशी और सपा प्रत्याशी के बीच में अब सिर्फ 725 वोटों का अंतर रह गया है। सपा के अक्षय यादव 725 वोटो से आगे थे जो अभी तक 6638 वोट से आगे चल रहे थे।

09:06 AM, 04-Jun-2024

फिरोजाबाद में अक्षय यादव 6338 मतों से आगे
-अक्षय यादव सपा- 13993
-विश्वदीप सिंह भाजपा- 7355
-चौधरी बशीर बसपा- 2026

09:03 AM, 04-Jun-2024

हेमा मालिनी आगे
मथुरा के  गोवर्धन विधानसभा की दो राउंड की काउंटिंग पूरी। 4800 मतों से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी आगे।
 

08:59 AM, 04-Jun-2024

अब तक के आंकड़े
आगरा लोकसभा में मतगणना के पहले चक्र में जलेसर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी से प्रो. एसपी सिंह बघेल 4771, सपा से सुरेश कर्दम 1250 और बीएसपी से पूजा अमरोही को 1571 वोट मिले हैं। वहीं फिरोजाबाद में प्रथम राउंड में सपा के अक्षय यादव 1345 मतों से आगे चल रहे हैं। 

08:47 AM, 04-Jun-2024

फिरोजाबाद में सपा के अक्षय यादव निकले आगे
फिरोजाबाद में डाकपत्रों की मतगणना के बाद सपा के अक्षय यादव 1345 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी शुरूआत में ही पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

08:34 AM, 04-Jun-2024

आगरा से भाजपा आगे
आगरा की मंडी समिति में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बढ़त बना ली है। 

08:14 AM, 04-Jun-2024

आगरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी
प्रत्याशी                         पार्टी
पूजा अमरोही             बहुजन समाज पार्टी

एसपी सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी
सुरेश चंद कर्दम            सपा-कांग्रेस गठबंधन

आराम सिंह             पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया
कुलदीप कुमार            भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी

चंद्रपाल                        आदर्श समाज पार्टी
जितेंद्र गौतम             लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी

सर्वेश कुमार             भारतीय मजदूर जनता पार्टी
हस्नूराम आंबेडकरी निर्दलीय

पूजा                         निर्दलीय
महेंद्र सिंह                         निर्दलीय

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से प्रत्याशी
प्रत्याशी                         पार्टी

राम निवास शर्मा             बहुजन समाज पार्टी
रामनाथ सिकरवार सपा-कांग्रेस गठबंधन

राजकुमार चाहर             भारतीय जनता पार्टी
गिर्राज सिंह धाकरे             प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया

वेद प्रकाश                         राष्ट्रीय जनसंचार दल
संगीता तोमर             भारतीय मजदूर जनता पार्टी

होतम सिंह निषाद             राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
डॉ. रामेश्वर सिंह             निर्दलीय

कल्लन कुम्हार             निर्दलीय

07:49 AM, 04-Jun-2024

फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी की पुलिसकर्मियों से तकरार
आगरा में फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी  रामनाथ सिकरवार की पुलिसकर्मियों से तकरार हो गई। मतगणना स्थल के बाहर ये विवाद हुआ। विवाद की वजह मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश करने को लेकर बताई जा रही है।
 

07:30 AM, 04-Jun-2024

मतगणना स्थल शिकोहाबाद मंडी अभेद्य किले के रूप में तब्दील
शिकोहाबाद मंडी मतगणना स्थल मंगलवार को अभेद्य किले के रूप में तब्दील कर दिया गया।  त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। पुलिस के साथ पीएसी, अर्द्धसैनिक व सीआपीएफ के सुरक्षाकर्मी गेट पर तैनात दिखे।  चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना स्थल की तरफ वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगा दी गई है। बैरिकेडिंग कर आवागमन को बंद कर दिया गया।

07:26 AM, 04-Jun-2024

सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती
दोनों लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी। सबसे पहले डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम से गिनती शुरू होगी। मंडी समिति में मतगणना के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बीड़ी, सिगरेट, ज्वलनशील पदार्थ, हथियार ले जाने पर रोक है। स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाने से लेकर मतगणना टेबल तक की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।

07:07 AM, 04-Jun-2024

तीन मिनट में एक चरण की गिनती
हर पंडाल में गिनती के लिए 14 टेबल रखी गई हैं। इनमें ईवीएम से वोटों की गिनती होगी। पंडाल में 15वीं टेबल रिटर्निंग आफिसर की होगी, जहां इन 14 टेबल पर ईवीएम में प्राप्त मतों को जोड़कर लाया जाएगा। सीकरी में 9 तो आगरा में 11 उम्मीदवार हैं। लगभग 3 मिनट में एक चरण की गिनती पूरी हो जाएगी, लेकिन ईवीएम को लाने, ले जाने और वोटों का जोड़ करके चुनाव आयोग के प्रफोर्मा में भरने में समय लगेगा।

06:54 AM, 04-Jun-2024

फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के तहत 5 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें बाह और खेरागढ़ में सबसे कम 26 चरण होंगे, जबकि फतेहाबाद में 27 हैं। यहां सबसे ज्यादा 32 चरणों तक मतों की गिनती आगरा ग्रामीण में होगी। इसी तरह आगरा लोकसभा सीट की पांच विधानसभा क्षेत्रों में जलेसर में 27 चरणों में मतों की गिनती हो जाएगी। सबसे ज्यादा देरी एत्मादपुर और आगरा छावनी में होगी। यहां 34 चरणों के बाद वोटों की गिनती पूरी हो सकेगी।

06:34 AM, 04-Jun-2024

कुछ ही समय में शुरू हो जाएगी मतगणना
मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। एक घंटे बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। आगरा मंडल में इस बार कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। भाजपा को बढ़त मिलेगी ये इंडी गठबंधन जीतेगा इसकी स्थिति कल साफ हो जाएगी। 
 

06:11 AM, 04-Jun-2024

UP Election Result Live: इस सीट पर धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा

लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चार जून यानि आज चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। आगरा मंडल में छह लोकसभा सीटों पर किसने जीत का परचम लहराया, किस पार्टी को कितने वोट मिले, ये सब आपको अमर उजाला App और amarujala.com पर सबसे पहले मिलेगा। 








 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें