फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: महिला कर्मचारी की तीसरे चरण के मतदान के लिए लगा दी डबल ड्यूटी, फिर ऐसे सुधारी गई गलती

Wed, 01 May 2024 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

तीसरे चरण के मतदान के लिए एक महिला कर्मचारी की डबल ड्यूटी लगा दी गई। महिला कर्मचारी ने अधिकारियों से शिकायत की है, जिसके बाद एक जगह से उनका नाम काटा गया। 
 
विज्ञापन
तीसरे चरण के मतदान के लिए लगा दी डबल ड्यूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए कर्मचारियों की ओर से कार्मिकों के नाम फीडिंग के दौरान की गई मनमानी का खामियाजा जिला स्तरीय अफसरों को भुगतना पड़ रहा है। नारखी क्षेत्र की शिक्षिका की डबल ड्यूटी लगा दी। पीड़िता ने अफसरों को जानकारी दी। उन्होंने डिप्टी बीएसए को अवगत कराने के साथ बीएसए को भी इस मनमानी की जानकारी दी, जिससे इसका हल निकाला जा सके।
विज्ञापन

नारखी ब्लाॅक में तैनात शिक्षिका पूनम भारद्वाज की लोकसभा चुनाव में दो ड्यूटी लगा दीं। इसमें एक ड्यूटी पत्र तो पूनम भारद्वाज के नाम से था तो दूसरी ड्यूटी पूनम के नाम से लगी थी। मंगलवार को पूनम भारद्वाज अपनी पति के साथ ड्यूटी में प्रशिक्षण लेने को पहुंची थीं। चिंता यह थी कि कहीं ड्यूटी करने के बाद अनुपस्थिति दर्ज नहीं हो जाए। वह एमजी इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य पूनम प्रकाश के कक्ष में पहुंची। अफसरों को डबल ड्यूटी की जानकारी दी तो अफसर हैरान रह गए। इसमें लिपिक की ओर से मनमानी की गई।
विज्ञापन

इस खामी की जानकारी पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह एबीएसए के साथ बीएसए को अवगत कराया। ताकि एक ड्यूटी कट सके। उपमा यादव आठ माह की गर्भवती होने के बाद भी चुनाव में ड्यूटी लगा दी थी। आखिर महिला की दिक्कत को समझते हुए उसका प्रार्थनापत्र ले लिया। बुलबुल भाटिया का बच्चा छोटा होने के साथ कंधे में चोट होने के कारण ड्यूटी कटवाने के लिए पहुंचीं। यही नहीं कई महिला कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कवायद करती दिखाई दीं। सीडीओ दीक्षा जैन ने कहा कि जो कर्मचारी वास्तव में परेशान हैं उनकी ही ड्यूटी काटी गई है। जो कर्मचारी ड्यूटी करने में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें