भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे डॉ. रामेश्वर चौधरी ने बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया है। डॉ रामेश्वर चौधरी द्वारा फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा खेमे में हलचल मची हुई है।
डॉ रामेश्वर चौधरी खुले मंच से राजकुमार चाहर की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं। हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसी बीच डॉ रामेश्वर चौधरी मंगलवार को किरावली में महापंचायत भी की। इस दौरान भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल भी मौजूद रहे। महापंचायत के बाद रामेश्वर चौधरी के चुनाव लड़ने का एलान किया गया।
नेतृत्व ने प्रत्याशी नहीं बदला तो...
इस मौके पर विधायक बाबूलाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व सीकरी सीट पर प्रत्याशी बदलने का निर्णय ले। यदि प्रत्याशी बदल जाता है तो मेरा बेटा चुनाव नहीं लड़ेगा। लेकिन, यदि प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तो मेरा बेटा निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। भाजपा विधायक के बेटे के चुनाव लड़ने की घोषणा निसंदेह भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है।