फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल में आज लगेगी लोक अदालत

Fri, 18 Oct 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जेल में विचाराधीन बंदियों के मुकदमे निपटाने के लिए शनिवार को लोक अदालत लगेगी। लोक अदालत के लिए चार बंंदियों के मुकदमों को सूचीबद्ध किया गया है। चारों बंदियों ने अपना अपराध स्वीकार करके मुकदमा नहीं लड़ने की बात जेल अधीक्षक को लिखकर दी है। इन मुकदमों का लोक अदालत में निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


सोहिल अली उर्फ हेला निवासी नदरई जिला कासगंज का चोरी और चोरी का माल बरामद होने का मुकदमा सिविल जज/एफटीसी न्यायालय में चल रहा है। वह 17 सितंबर 2023 से जेल में बंद है। सुनील कुमार उर्फ रामपाल निवासी ऊपरटीला भोगांव का चोरी और चोरी का माल बरामद होने का मुकदमा सीजेएम न्यायालय में चल रहा है। वह 16 दिसंबर 2023 से जेल में बंद चल रहा है।

बिजेंद्र सिंह निवासी महमूदपुर थाना बिछवां का तमंचा सहित पकड़े जाने का मुकदमा एसीजेएम प्रथम के न्यायालय में चल रहा है। वह पांच अप्रैल 2024 से जेल में बंद है। सलमान निवासी आसरा आवास कॉलोनी करहल रोड का तमंचा सहित पकड़े जाने का मुकदमा सीजेएम न्यायालय में चल रहा है। वह 25 जुलाई 2024 से जेल में है।
विज्ञापन


चारों बंदियों ने अपना अपराध स्वीकार करके मुकदमा नहीं लड़ने की बात जेल अधीक्षक को लिखकर दी है। इन बंदियों के मुकदमों का निस्तारण जेल लोक अदालत में 19 अक्तूबर को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम/ न्यायिक मजिस्ट्रेट शिप्रा दुबे द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें