फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब की दबंगई: किराये की दुकान पर डाल दिया ताला, हड़प लिया 50 लाख का सामान; मुकदमा हुआ दर्ज

Wed, 05 Mar 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक युवक की किराये की दुकान पर ताला लगा दिया गया। इसके बाद 50 लाख रुपये का सामान हड़प लिया। मामले में दो महीने बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक युवक की किराये की दुकान पर अपना ताला लगा दिया। 50 लाख रुपये का सामान भी हड़प लिया। थाना प्रभारी और चौकी इचार्ज पर भी जांच के नाम पर पीड़ित को दो महीने तक गुमराह कर समझौते का दबाव बनाने का आरोप है। शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


धौलपुर हाउस, धाकरे एंक्लेव निवासी नवेद कुरैशी ने थाने में कार्रवाई नहीं होने पर प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय संजय महाडिक से इसकी शिकायत की। बताया कि फतेहाबाद रोड स्थित हेरीटेज टावर निवासी ग्यासुद्दीन की नेहरूनगर में दुकान है। 2017 में उन्होंने किराये पर ली थी। 27 अप्रैल 2021 को उनकी मौत हो गई।

 तब से वह उनकी पत्नी मुर्सत बेगम को किराया दे रहे थे। 25 दिसंबर 2025 को हेरीटेज टावर, फतेहाबाद रोड निवासी मुस्कान, साहिबा और खुशी अपने साथी फैसल व अज्ञात लोगों के साथ दुकान पर आई। जबरन अपना ताला दुकान में लगा दिया। उनका करीब 50 लाख का सामान भी दुकान में बंद था, जो आरोपियों ने हड़प लिया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें