फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए चयनित हुआ आगरा, 125 करोड़ रुपये होंगे खर्च; ऐसे होगा कचरा का निस्तारण

Wed, 05 Mar 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आगरा का चयन हुआ है। इस योजना के तहत अब आगरा में वैज्ञानिक ढंग से कचरा निस्तारण के साथ ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा।
 
विज्ञापन
जयपुर में एमओयू के दौरान नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे में दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सिर्फ आगरा को ही इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए चयनित किया गया है। जयपुर में आयोजित 12वें रीजनल ट्रिपल आर व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में इसके लिए एमओयू हुआ है। जिसके तहत आगरा में 125 करोड़ रुपये से वैज्ञानिक ढंग से कचरा निस्तारण और ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी परियोजना 2.0 के तहत हुए इस एमओयू पर भारत सरकार संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा और मेयर हेमलता दिवाकर व नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने हस्ताक्षर किए हैं। 125 करोड़ रुपये में 100 करोड़ भारत सरकार और 25 करोड़ नगर निगम वहन करेगा। हरित शहरी अवसंचरना, जलवायु अनुकूल योजनाएं, सतत कचरा प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए यह पहल है। इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत आगरा में वैज्ञानिक ढंग से कचरा निस्तारण, शून्य अपशिष्ट मॉडल को लागू किया जाएगा।

यमुना में धुल रहे थे टैंट के कपड़े
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए कपड़ा धुलाई पर रोक लगा रखी है। मंगलवार को नदी में टैंट के कपड़े धुल रहे थे। एक ड्रम केमिकल भी नगर निगम ने जब्त कर नष्ट कराया। केमिकल का इस्तेमाल कपड़ों को साफ करने में किया जा रहा था। इससे यमुना में केमिकल से प्रदूषित हो रही थी। अतिक्रमण प्रभारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने टीम को मौके पर कार्रवाई के लिए भेजा था। उधर, नगर निगम, छलेसर में कपड़ों की धुलाई के लिए मॉर्डन धोबीघाट बनाएगा। जहां मशीनों से कपड़ों की धुलाई होगी।
विज्ञापन


अवैध निर्माण सहित 6 शिकायतें आईं
नगर निगम के संभव दिवस में मंगलवार को छह शिकायत आईं। वजीरपुरा निवासी कासिम ने अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। अब्दुल हाफिज ने आवारा कुत्तों को पकड़ने, शांति नगर निवासी रवि शर्मा ने स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत की। अपर नगरायुक्त सत्येंद्र तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें