फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: ईद और रक्षाबंधन पर नहीं मिलेगी छूट, ताजनगरी में डीएम ने दिए निर्देश

Mon, 27 Jul 2020 12:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगामी शनिवार और रविवार को 55 घंटे की साप्ताहिक बंदी इस बार भी रहेगी
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद और रक्षाबंधन के लिए लॉकडाउन में कोई नई छूट नहीं दी जाएगी। डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा है कि लोग सप्ताह के पहले पांच दिनों में ही खरीददारी कर लें।
विज्ञापन


डीएम ने बताया आगामी शनिवार और रविवार को 55 घंटे की साप्ताहिक बंदी इस बार भी रहेगी। इसी बीच शनिवार की ईद है। ईद पर कोई भी सार्वजनिक रूप से कोई धार्मिक आयोजन नहीं होगा। मुस्लिम इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलेगा लेकिन लोगों के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा।

दूसरी तरफ ईद के दो दिन बाद रक्षाबंधन है। शहर के मिष्ठान विक्रेताओं ने मांग की थी कि इस बार लॉकडाउन से छूट मिलनी चाहिए। इस पर डीएम ने कहा है कि इस हफ्ते सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिन खरीददारी और अन्य तैयारियां के लिए हैं।
विज्ञापन


सलाह: अफवाहों पर ध्यान न दें, लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा
शहर में पिछले चार दिनों से यह अफवाह तेजी से चल रही है कि जल्द ही लंबे समय का लॉकडाउन लगने वाला है। इस पर डीएम ने विराम लगाते हुए कहा अब आगरा में लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा। न साप्ताहिक बंदी के दिन बढ़ाए जाएंगे। जो व्यवस्था चल रही है, वही आगे भी लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध एफआईआर होगी।
 
विज्ञापन

चेतावनी: जहां बिगड़ेंगे हालात, वहां कार्रवाई
डीएम ने कहा जिन बाजारों में ज्यादा भीड़ उमड़ेगी। अनलॉक के नियमों का उल्लंघन होगा, वहां कार्रवाई होगी। ऐसे बाजारों को सात दिन के लिए बंद कराया जाएगा। त्योहार के मद्देनजर बाजारों में थाना समितियां मास्क व दो गज की दूरी का पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाएंगी।

ये भी रखें ध्यान
- सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगे सभी बाजार
- मास्क पहनना, दो गज की दूरी पालन करना अनिवार्य
- त्योहार पर परिवहन व ट्रेन सेवाएं पूर्व की तरह जारी रहेंगी।
- 10 से कम उम्र व 60 से अधिक उम्र लोग बाजार न जाएं।
- आपात स्थिति में निजी वाहन के इस्तेमाल की छूट रहेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें