फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से 1209 श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन पहुंची कासगंज, जांच के बाद अपने घरों को रवाना

Fri, 08 May 2020 09:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
गुजरात से लौटे श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए सरकारी मशीनरी जुटी हुई है। इसी कड़ी में गुजरात के अहमदाबाद से श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1209 श्रमिकों को लेकर शुक्रवार की सुबह कासगंज रेलवे जंक्शन पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह ट्रेन सुबह तकरीबन 5:00 बजे यहां पहुंची। सोशल डिस्टेंस (सामाजिक दूरी) बनाते हुए सभी श्रमिक ट्रेन से नीचे उतरे। जिला प्रशासन ने सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग कराई और उन्हें खाने के पैकेट, पानी की बोतल, फल आदि वितरित गए। 


इन श्रमिकों में बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर, जौनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा, इटावा मैनपुरी, औरैया आदि जिलों के लोग शामिल हैं। सभी को रोडवेज की बसों से पुलिस के साथ उनके गांवों को रवाना किया गया। घर की राह दिखाई देते ही कई श्रमिकों की आंखों से आंसू छलक आए।
विज्ञापन


रोडवेज की 50 बसें श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए लगाई गई हैं। दूसरी श्रमिक स्पेशन ट्रेन दोपहर तक आने की उम्मीद है। जिलाधिकारी सीपी सिंह एवं एसपी सुशील घुले रेलवे स्टेशन पर नजर बनाए हुए हैं। रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके में आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें