फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मारपीट, कुल्हाड़ी-डंडे से पड़ोसी पर हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Fri, 08 May 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कुल्हाड़ी-डंडे से पड़ोसी पर हमला करते आरोपी - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
विज्ञापन
बल्केश्वर स्थित कर्मभूमि एन्क्लेव में बुधवार को पड़ोसियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। पिता-पुत्र ने पड़ोसी पर डंडे और कुल्हाड़ी से हमले की कोशिश की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। गुरुवार को घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन

 
कर्मभूमि एन्क्लेव में चित्रांश गौतम और गौरव गुप्ता पड़ोसी हैं। बुधवार दोपहर को दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों के परिजनों के आने पर मारपीट हो गई। चित्रांश घर से कुल्हाड़ी निकाल लाया। उसका पिता सुरेंद्र भी डंडा लेकर आया।

दोनों ने गौरव गुप्ता पर घर में घुसकर हमले की कोशिश की। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों परिवार के लोगों को चौकी पर ले गई, जहां समझौता हो गया। 
विज्ञापन


गुरुवार को एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें पिता-पुत्र नजर आ रहे हैं। वह कुल्हाड़ी और डंडा लिए हैं। उन्होंने गौरव गुप्ता के घर के गेट पर कुल्हाड़ी और डंडे मारे। परिवार अंदर नजर आ रहा है।

इसकी जानकारी पर पुलिस आरोपियों के घर पहुंच गई। उन्हें थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हुआ था। चित्रांश और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें