फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: विदेशी छात्र-छात्राओं के जून माह का भी खर्च उठाएगा केंद्रीय हिंदी संस्थान

Tue, 26 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • अभी भी संस्थान में हैं 16 देशों के 43 विद्यार्थी
  • अप्रैल में ही समाप्त हो चुका है सत्र
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान के अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण विभाग के छात्र-छात्राओं को संस्थान की ओर से जून माह की भी छात्रवृत्ति दी जाएगी। उनके खाने-पीने का खर्च संस्थान ही उठाएगा। इस संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय से अनुमति मिल गई है। 
विज्ञापन


संस्थान में अभी भी 16 देशों के 43 छात्र-छात्राएं हैं। संबंधित देशों के लिए फ्लाइट अभी शुरू नहीं हुई हैं। न ही दूतावासों से कोई पत्र विद्यार्थियों को घर भेजने के लिए मिला है। 


'सामान्य हालात में मई तक की ही छात्रवृत्ति दी जाती है'

संस्थान ने छात्र-छात्राओं को सूचित कर दिया था कि एक जून से उन्हें अपना खर्च खुद उठाना होगा, संस्थान हॉस्टल में रहने की सुविधा ही उपलब्ध कराएगा। सामान्य हालात में मई तक की ही छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर नंद किशोर पांडेय के मुताबिक मंत्रालय के निर्देश पर विदेशी छात्र-छात्राओं को जून माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस बीच छात्रों को उनके देश भेज दिया जाएगा।

केंद्रीय हिंदी संस्थान के इस सत्र में 27 देशों के 87 विदेशी छात्र-छात्राएं थे। लॉकडाउन लागू होने के बाद अब तक कई विदेशी छात्र-छात्राएं अपने देश लौट चुके हैं। 16 देशों के 43 विद्यार्थी अभी भी संस्थान में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें