फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: लॉकडाउन में घरों की ओर निकले मुसाफिरों को कराया भोजन

Mon, 30 Mar 2020 09:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मुसाफिरों को भोजन वितरित करते समाजसेवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शहर के समाजसेवियों ने घरों की ओर निकले मुसाफिरों को भोजन कराया। एनएच-2 पर रविवार को अमर उजाला कार्यालय के पास एक हजार से ज्यादा भोजन पैकेट वितरित किए गए। 
विज्ञापन


चाय, ब्रेड और आरओ वाटर का भी इंतजाम किया गया था। 100 से 200 किमी दूर पैदल चलकर आ रहे लोगों ने भोजन और पानी मिलने पर कहा, शुक्रिया... 'अमर उजाला' । 




हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश से आए ये लोग अंतर्राज्यीय बस अड्डा जा रहे थे। लंबे सफर के कारण भूख और प्यास से बेहाल थे। भोजन वितरण में सामाजिक दूरी का पालन किया गया है। इसके लिए सड़क पर पहले ही सफेद रंग के गोले बना दिए गए थे।
विज्ञापन

'आगरा के लोग बहुत अच्छे हैं'

मुसाफिरों को चाय वितरित करते लोग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से कन्नौज जा रहे अनुज यादव ने भोजन का पैकेट मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि  आगरा के लोग बहुत अच्छे हैं। रास्ते में ढाबे और दुकानें बंद हैं लेकिन समाजसेवियों ने किसी को भूखा नहीं जाने दिया।

भरतपुर से अयोध्या जा रहे महेश चंद का कहना था कि उनके साथ बच्चे भी हैं। काफी दूर से तलाश कर रहे थे कि कहीं भोजन मिल जाए, यहां आकर तलाश पूरी हो गई।

दिल्ली से मध्य प्रदेश के सागर जा रही नेहा ने कहा कि आगरा के लोगों के सेवाभाव ने अभिभूत कर दिया। ब्रजभूमि से कोई भूखा नहीं जा सकता।

दिल्ली से पटना जा रहे दिलशाद का कहना था कि मथुरा तक कैंटर से आए, इसके बाद पैदल चले। खाना यहां आकर ही खाया है।
विज्ञापन

मुसाफिरों को भोजन वितरित करते समाजसेवी - फोटो : अमर उजाला
चित्तौड़ से हरदोई जा रहे अनिल कुमार का कहना था कि आगरा में आकर जान में जान आई। यहां खाना मिला और बस का भी इंतजाम हो गया।

दिल्ली से एमपी के सागर जा रही पूजा का कहना था कि सफर मुश्किल है, पेट खाली होने से और कठिन हो गया था। अब भोजन मिला तो नया हौसला मिल गया।

इन्होंने किया सहयोग

भोजन वितरण में अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष दिनेश बंसल कातिब, शकुन बंसल, निखिल गर्ग, सचिन गोयल, सकारात्मक फाउंडेशन के अमित ग्वाला, पंकज अग्रवाल, भानू शर्मा, रवि अग्रवाल, चक्रेश अग्रवाल, हिंदुस्तान फाउंडेशन एंड चैरिटेबल के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, रोहित कात्याल, पारुल भारद्वाज, पूजा शर्मा, राम बहादुर, रवि ने मदद की।

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पदाधिकारियों और महंत ने भी सहयोग किया। इनमें धर्मेंद्र शर्मा, राजीव जादौन, सुरेंद्र शर्मा, अखिलेश मिश्रा शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें