फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड लॉकडाउन में बाजार में रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वीकेंड लॉकडाउन में शनिवार को बाजार पूरी तरह बंद रहे। शासन के आदेश के बाद पुलिस ने भी सख्ती बरती। सुबह से चौराहों पर बैरियर लगाकर आवागमन रोका गया। बेवजह घरों से बाजार में निकले लोगों को पुलिस ने पूछताछ करके लौटा दिया। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय के निर्देश पर सुबह से ही प्रमुख चौराहों पर बैरियर लगा दिए गए। शहर की ओर आने वाले रास्तों को भी बैरियर लगाकर बंद करके शहर की ओर आने वाले वाहनों को चेक किया गया। सीओ सिटी ने बाजार में पहुंचकर बैरियरों पर तैनात पुलिस कर्मियों को सख्ती बरतने की हिदायत दी। पुलिस ने हर स्थान पर वाहनों की चेकिंग की।
मेडिकल स्टोर खुले रहे
वीकेंड लॉकडाउन में मेडिकल स्टोर ही खुले रहे। दवा लेने के लिए लोग मेडिकल स्टोर पहुंचे। सीओ सिटी अभय नरायन राय और इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप सिंह ने बाजार पहुंचकर मेडिकल स्टोर संचालकों को सामाजिक दूरी का पालन कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें