फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। बुझिया पुल के पास बाजार में दुकानें खोलकर बैठे सात दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दुकानों के आसपास मौजूद 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार का दो दिन का लॉकडाउन घोषित किया है। लॉकडाउन में बाजार पूरी तरह बंद रखने के साथ ही लोंगों के बेवजह घरों से बाहर निकलने पर रोक लगाई गई है। शनिवार को एसडीएम को सूचना मिली कि बुझिया पुल के पास कई दुकानदार लॉकडाउन का उल्लंघन करके दुकानें खोले हुए हैं।
दुकानों पर लोगों की भीड़ भी जमा है। एसडीएम ने इंस्पेक्टर करहल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इंसपेक्टर ने एसआई रीतेश कुमार को कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दुकानदार जगमोहन, आशू, बालकृष्ण, लाखन सिंह, अश्वनी, इमाम हुसैन, रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

दुकानों पर मौजूद 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आठ लोगों की पहचान शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम और लॉकडाउन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें