वृंदावन (मथुरा)। कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए शनि प्रदोष के महायोग में श्री राधाकांत मंदिर में श्री रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
रुद्राभिषेक में आचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री ने विधि विधान से भगवान शंकर की पूजा की। 2,100 शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन भी किया गया। इसके अलावा सैकड़ों भक्तों द्वारा हजारों शिवलिंग का निर्माण कर घरों से पूजन किया। आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने बताया कि सोमवार को सोमवती अमावस्या एवं हरियाली अमावस्या का बहुत सुंदर विशेष फलदाई पावन योग बन रहा है।
विश्वनाथ पारीक, शशि पारीक, अक्षय पारीक, नेहा पारीक, अंजू गुप्ता, मालिनी बंसल, रविशंकर मिश्रा, संजय नगाइच, कन्हैया मिश्रा, मोहन सोनी, सोनू वर्मा, गोविंद मिश्र, सुदामा तिवारी, गौरव शास्त्री, कैलाश पाठक आदि शामिल हुए।