13एमएनपी-12-नवीन मंडी स्थित सब्जी मंडी में बंद दुकानें और पसरा सन्नाटा
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवीन मंडी में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद प्रशासन ने एक बार फिर नवीन मंडी बंद करा दी है। सोमवार को सुबह सब्जी, फल और अनाज लेकर पहुंचे किसानों को गेट से ही लौटा दिया
मंगलवार को नवीन मंडी में एक आढ़ती कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दो दिन के लिए मंडी बंद करा दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार को मंडी खुली। शनिवार को दो और रविवार को भी एक आढ़ती संक्रमित पाया गया। इसे देखते हुए प्रशासन ने नवीन मंडी को पूरी तरह बंद करा दिया है। फिलहाल दो दिन के लिए मंडी बंद करने का आदेश दिया गया है, लेकिन ये आगे भी बढ़ सकता है।
जांच कराने का निर्णय
मंगलवार को नवीन मंडी में ही शिविर लगाकर सभी आढ़तियों और कर्मियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही नवीन मंडी के खुलने पर निर्णय होगा।
फल और सब्जी की बिक्री बनेगी परेशानी
नवीन मंडी पहले दो दिन बंद होने के बाद शुक्रवार को खुली थी। शनिवार और रविवार को भी मंडी बंद रही। इसके बाद रविवार को संक्रमित सामने आने पर ये बंदी और बढ़ गई है।
नवीन मंडी में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मंडी दो दिन के लिए बंद कराई गई है। मंगलवार को सभी आढ़तियों की जांच कराई जाएगी। आगे रिपोर्ट आने के बाद मंडी के खुलने पर निर्णय लिया जाएगा।
रजनीकांत, उप जिलाधिकारी।