22एमएनपी-17-बजाजा बाजार में कपड़े की दुकान पर लगी भीड़
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है तो लोगों की लापरवाही भी बढ़ती जा रही है। न सामाजिक दूरी का पालन हो रहा और न ही मास्क का प्रयोग। लोगों की ये लापरवाही जिले को मुसीबत में डाल सकती है।
शुरुआत में कोरोना के जिले में जहां गिने चुने मरीज मिल रहे थे तो अब प्रतिदिन औसतन दसय। लॉकडाउन खत्म होने के बाद बाजार भी खुले चुके हैं। प्रशासन लगातार लोगों से बाजारों में सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की अपील कर रहा है लेकिन लोगों पर इसका असर नहीं हो रहा है।
राशन की दुकान, कृष्णा टॉकीज के पास
राशन की दुकान पर सख्त निर्देश हैं कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही आएं। लेकिन यहां भीड़ के बीच न तो सामाजिक दूरी थी और न ही कई लोगों पर मास्क था।
गोलगप्पे की हथठेल, भांवत चौराहा।
भांवत चौराहे के पास रेलवे क्रॉसिंग पर गोलगप्पे की ठेल पर पांच युवक गोलगप्पे खाते नजर आए। सभी एक दूसरे से सटकर खड़े थे। यहां तक विक्रेता भी मास्क नहीं पहने था।
बजाजा बाजार
बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान पर सोमवार को भीड़ लगी नजर आई। लोग एक दूसरे से सटकर खड़े हुए थे। उन्हें संक्रमण या उससे बचाव की कोई चिंता नहीं थी।