फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के बीच लापरवाह है युवा पीढ़ी

विज्ञापन
16एमएनपी-14-शहर में बिना मास्क के बाइक ट्राली चलाता युवक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। इसके बाद भी युवाओं को बिना मास्क लगाए बाइक पर फर्राटा भरते देखा जा सकता है। पुलिस की सख्ती के बाद भी नियमों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

जिलेभर में सामाजिक संगठन और जिला प्रशासन लोगों को मास्क वितरित कर रहे हैं। इसका उद्देश्य कोरोना के खतरे से लोगों को बचाना है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग अपनी ही सुरक्षा के प्रति लापरवाह हैं। बड़ी संख्या में लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोग खुद तो जोखिम उठा रहे हैं, साथ ही परिवार को भी संकट में डाल रहे हैं।
पुलिस की सख्ती का नहीं है असर
मास्क न लगाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई भी कर रही है। बावजूद इसके लापरवाह मास्क लगाने की आदत नहीं डाल पा रहे हैं। जिले में अब तक मास्क न लगाने और लॉकडाउन का पालन न करने पर 27 सौ से अधिक लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। साथ ही ढाई लाख रुपये जुर्माना वसूल किया जा चुका है।
विज्ञापन

मास्क हमारा सुरक्षा कवच है, इसे जरूर लगाएं। यह हमें कोरोना के संक्रमण से बचाता है। जब तक आप सुरक्षित हैं, तभी तक आपका परिवार सुरक्षित है।
-डॉ. धर्मेंद्र कुमार, चेस्ट फिजीशियन
अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए मास्क का इस्तेमाल करें। साथ ही अन्य नियमों का पालन करें। बिना मास्क के पकड़े जाने पर पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

-अभय नरायन राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें