फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगांव के मोहल्ला मिश्राना और फाजिलगंज पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
15एमएनपी-27-भोगांव के मोहल्ला मिश्राना में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बंद की गई गली - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। विकास खंड सुल्तानगंज मे सोमवार को चार कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमितों को एंबुलेंस से कोविड केयर टू में भर्ती कराया हैै। नगर के दो मोहल्लों को सील कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला मिश्राना में 20 वर्षीय युवक और मोहल्ला फाजिलगंज में 11 वर्षीय बालिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों ही दिल्ली से आए थे। गांव रकरा और जगतपुर में भी दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को एसडीएम सुधीर कुमार और सीओ प्रयांक जैन ने एंबुलेंस से कोविड टू वार्ड भिजवाया। कस्बा के मोहल्ला मिश्राना और फाजिलगंज में संक्रमितों के घरों को जाने वाली गलियों को सील कर दिया गया है। डॉ. मनोज पाठक, रविंद्र सिंह गौर, विनय पांडेय, गोपाल आदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव में 1150 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई। प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने संक्रमितों के आस-पास रहने वाले लोगों को घरों में ही रहने की चेतावनी दी है।
रिपोर्ट आने पर रो पड़ी बालिका
स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ला फाजिलगंज पहुंची और बालिका व उसके परिजनों को पॉजिटिव आने के बारे में बताया तो 11 वर्षीय बालिका रोने लगी। बालिका अपने माता-पिता के साथ बीते 11 जून को बस से भोगांव आई थी। 12 जून को तीनों ने क्वारंटीन हाउस पहुंचकर अपने सैंपल दिए उसके माता पिता अभी क्वारंटीन हाउस में ही हैं। उनकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

मिश्राना निवासी युवक ने पांच दिन तक की सेविंग
मोहल्ला मिश्राना का युवक जो दिल्ली के मंडोली की एक ग्लास फैक्टरी में काम करता था वह बस से उतरने के बाद बिना किसी को सूचना दिए घर पहुंच गया था। सभासद आसतेंद्र गुप्ता को जानकारी हुई तो उन्होंने पांच दिन बाद उसे जांच के लिए भिजवाया था। युवक नाई जाति से है। उसने मोहल्ले में कई लोगों की सेविंग भी की थी। अब उसके पॉजिटिव निकलने के बाद उन लोगों की तलाश की जा रही है।
67 के सैंपल जांच के लिए भेजे
क्वारंटीन हाउस के प्रभारी चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को संक्रमितों के संपर्क में आने वाले व कोरोना के लक्षण दिखने वाले 67 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
सीडीओ ने क्वारंटीन हाउस का किया निरीक्षण
सोमवार को सीडीओ नगेंद्र शर्मा, सीएमओ डॉ. एके पांडेय के साथ क्वारंटीन हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने क्वारंटीन हाउस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद यहां काम कर रहे डॉक्टरों का उत्साहवर्धन भी किया। क्वारंटीन लोगों की भोजन व्यवस्था की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें