मैनपुरी। कोरोना काल में कुछ लोग शासन के आदेशों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। बीते 15 दिनों में पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे करीब 1900 लोगों का चालान कर लाखों का जुर्माना वसूला है।
लॉकडाउन में सरकार द्वारा बनाई गई गाइडलाइन का लोग पालन नहीं कर रहे। शहर कोतवाली, भोगांव, करहल, किशनी, बिछवां, औंछा, बरनाहल, कुरावली व अन्य थाना क्षेत्र में जुर्माना के तौर पर 1.90 लाख समन शुल्क भी वसूला गया है। इतना ही नहीं कार्रवाई के दौरान सख्त हिदायत दी गई है कि दोबारा लापरवाही मिली तो इससे भी सख्त कार्रवाई होगी।
शासन प्रशासन द्वारा दी गई रियायत जनता को राहत पहुंचाने के लिए है। दिशा निर्देशों का पालन करें। बाइक चलाते समय हेलमेट लगाएं, अधिक आवश्यकता होने पर ही घर के बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। जो भी नियम तोड़ेगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी