फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में मास्क है रक्षा कवच

विज्ञापन
03एमएनपी-67-वफर जोन-कटरा पुलिस चौकी के पास लगाया गया बैरियर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ती जा रही है। बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से लापरवाह हैं। ऐसे लोगों को डॉक्टरों की सलाह है कि कोरोना जानलेवा है इस सच्चाई को स्वीकार करें। अति उत्साह में न रहें और पूरी सावधानी बरतें। कोरोना काल में मास्क आपका सुरक्षा कवच है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय इसका प्रयोग करें और सामाजिक दूरी का पालन।
विज्ञापन

मास्क का प्रयोग जरूर करें
पूरा विश्व कोरोना वायरस से जूझ रहा है। हमें सतर्क रहना चाहिए। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क लगाए और सामाजिक दूरी का पालन करें। दिन में कई बार अच्छह तरह से साबुन से हाथ धोएं।
डॉ. अभिषेक दुबे, बाल रोग विशेषज्ञ
मास्क आपका सुरक्षा कवच है। इसका इस्तेमाल कोरोना वायरस से बचाता है। इसलिए मास्क का इस्तेमाल करें। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
डॉ. जेजे राम, फिजीशियन
कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। लगातार संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए जरूरी है कि हम सभी मास्क का इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी का पालन।
विज्ञापन

-डॉ. आरके सागर, सीएमएस
जिससे पछताना न पड़े
कोरोना का संकट अभी जारी है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। आप भी कोई ऐसी गलती न करें जिससे पछताना पड़े। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाए और दो गज की दूरी बनाएं।
-डॉ. प्रदीप यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी औंछा
हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चाहें कुछ भी जो जाए, हम मास्क के बिना घर से नहीं निकलेंगे। हमारी यह आदत हमें कोरोना संक्रमण से बचाएगी। सामाजिक दूरी का भी पालन करें।
विज्ञापन

-डॉ. मोहित चतुर्वेदी, चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें